{"_id":"6930269969a7d03e7f09963c","slug":"police-blockade-in-bhaira-challan-of-30-vehicles-una-news-c-93-1-ssml1048-173977-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भैरा में पुलिस की नाकाबंदी, 30 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भैरा में पुलिस की नाकाबंदी, 30 वाहनों के चालान
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया
धुसाड़ा स्कूल में पहुंचे थाना प्रभारी
हिदायत : बिना लाइसेंस दोपहिया चलाकर स्कूल आने वाले छात्रों को रोका जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। अंब थाना पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी अंब रूप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने भैरा में विशेष नाका लगाया। नाके के दौरान पुलिस टीम ने बिना कागजात, बिना लाइसेंस तथा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे कई युवाओं को रोका। मौके पर 30 चालान काटे गए।
पुलिस ने दोपहिया चालकों को समझाया कि लापरवाही न केवल कानूनन गलत है, बल्कि यह अपनी व दूसरों की जान को खतरे में डालने जैसा है। थाना प्रभारी रूप सिंह ने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। बिना हेलमेट या बिना कागजात वाहन चलाना नियमों का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे गति सीमा का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें और वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। थाना प्रभारी ने अभिभावकों को भी चेताया कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें। यदि नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय होगी। नाका अभियान के बाद थाना प्रभारी रूप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि बिना लाइसेंस दोपहिया चलाकर स्कूल आने वाले छात्रों को रोका जाए। बताया कि पिछले एक सप्ताह से अंब से धुसाड़ा तक विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और भी सख्त की जाएगी।