फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police blockade for five hours at night in the district una

पुलिस ने जिलेभर में रात को पांच घंटे की नाकाबंदी

Sat, 03 Apr 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Police blockade for five hours at night in the district una
जिला ऊना में रात के समय वाहनों की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : Una
ऊना। पुलिस ने शुक्रवार रात जिले में पांच घंटे नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की। जिले में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

ऊना पुलिस ने शुक्रवार रात साढ़े 11 से सुबह साढ़े चार बजे तक गश्त और नाकाबंदी की। इस दौरान जिला के समस्त उच्चाधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी जवानों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी करते रहे। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना था। जिले में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 129 चालान किए। इनसे 58 हजार रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर तीन लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

अवैध खनन करने पर नौ वाहनों का चालान करके जुर्माने के रूप में 40 हजार रुपये प्राप्त किए। सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर 14 व्यक्तियों के चालान छह सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार रात जिले में पांच घंटेे के लिए गश्त और नाकाबंदी का अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों की अवहेलना पाए जाने पर कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed