फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police arrested the accused with 2.13 grams of chitta in Amb.

Una News: अंब में पुलिस ने 2.13 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused with 2.13 grams of chitta in Amb.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के हीरा नगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 2.13 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर अंब थाना पुलिस की टीम हवलदार रंजीव जसवाल, हवलदार हिमांशु जरियाल के नेतृत्व में रूटीन गश्त के दौरान अंब-अंदौरा रोड पर स्वां नदी के पास पहुंची। वहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियों को संदिग्ध पाकर उसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed