{"_id":"68691664cf2154aebc013013","slug":"poisonous-chemical-drugs-wreak-havoc-pedestrians-and-children-are-falling-ill-una-news-c-93-1-una1002-158269-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जहरीली रासायनिक दवाओं का कहर, राहगीर और बच्चे हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जहरीली रासायनिक दवाओं का कहर, राहगीर और बच्चे हो रहे बीमार
विज्ञापन
खेत-खलिहानों, सार्वजनिक रास्तों के किनारे छिड़की जा रही खरपतवार नाशक दवाओं की दुर्गंध से वातावरण जहरीला
कार्यकारी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीणों ने मांगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने कृषि विभाग के अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट
बोले, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत वोट ग्राम में जहरीली रासायनिक दवाओं के अत्यधिक और अनियंत्रित इस्तेमाल ने ग्रामीणों की सांसें रोक दी हैं। खेत-खलिहानों और सार्वजनिक रास्तों के किनारे बड़े पैमाने पर छिड़की जा रही खरपतवार नाशक दवाओं की तीव्र दुर्गंध से वातावरण जहरीला हो गया है। इससे राहगीरों, वृद्धजनों, महिलाओं और विशेषकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सांस लेने तक में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों कमला देवी, सुदेश कुमारी, दीपिका, प्रियंका, पुष्पा, अमिता सहित अन्य ने बताया कि इन जहरीली दवाओं के कारण अनेक लोग सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और सांस की समस्या जैसी गंभीर स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे हैं। कई लोगों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ा है। सबसे चिंता की बात यह है कि यह छिड़काव केवल निजी खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक रास्तों, स्कूल मार्गों और पंचायत भूमि के आस-पास भी खुलेआम किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से किए जा रहे सफाई कार्यों में ठेकेदार की ओर से इन खतरनाक दवाओं का प्रयोग बेरोकटोक किया जा रहा है। इस गंभीर स्थिति से तंग आकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्यकारी एसडीएम बंगाणा अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कृषि विभाग से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है ताकि वास्तु स्थिति का पता चल सके और दोषियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा सके।