{"_id":"58fa39964f1c1b8f338b4af6","slug":"poision-case-women-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ऊना के तहत बसोली की 28 वर्षीय एक नवविवाहिता ने वीरवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला के जहर खाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बसोली निवासी एक नवविवाहिता ने वीरवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को मामले की भनक लगते ही महिला को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। यहां उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पंजाब निवासी महिला की शादी कुछ वर्ष पहले बसोली गांव के युवक से हुई थी, जिससे उसको एक बेटा भी है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर महिला और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर रही है। गौरतलब है कि गत दिवस बहडाला गांव की एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। जिले में जहर खाने के मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन