{"_id":"6b07246cba100b5e800897b4","slug":"deliberations-held-on-the-poor-state-of-government-schools-in-jankaur-una-news-c-93-1-una1002-214689-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जनकौर में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर मंथन, प्राइमरी स्कूल की छत टपक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जनकौर में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर मंथन, प्राइमरी स्कूल की छत टपक रही
Wed, 25 Nov 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
ऊना। ऊना विस क्षेत्र के तहत आने वाले गांव जनकौर में पंचायत समिति सदस्य बलवीर चौधरी ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक की। बैठक में सरकारी स्कूलों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य बलवीर चौधरी ने कहा कि पिछले पांच साल में सरकारी स्कूलों में 1.59 लाख विद्यार्थियों की संख्या घटी है। प्रदेश में नियमित शिक्षकों के 14,754 पद खाली हैं। 470 विद्यालय केवल एक-एक कमरे के सहारे चल रहे हैं। जनकौर प्राइमरी स्कूल की छत टपक रही है। पिछले सात साल से यहां कोई पक्का नर्सरी शिक्षक तैनात नहीं हो पाया। जनकौर हाई स्कूल में संस्कृत और कला शिक्षक का पद भी खाली है। इस अवसर पर सुदर्शना, राकेश, अनीता रानी, परमजीत कौर, रेखा देवी, देविंद्र सिंह, परमजीत, अनीता देवी, मोनिका, कमलेश, प्रीति, पूनम, उर्मिला देवी, राज रानी, ममता देवी, शैली भाटिया, राम देवी, सुषमा, प्रवीन, सिमरन, खुशी, मेनका, सुदेश देवी, गुरबख्श कौर, मोनिका रानी, तीर्थो देवी, सोमा देवी तथा मनजीत कुमार उपस्थित थे। वहीं स्कूल शिक्षा उपनिदेशक सोम लाल धीमान का कहना है कि स्कूलों में मरम्मत आदि का कार्य होना है। संबंधित स्कूल के मुखिया एसएमसी के माध्यम से प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। जल्द ही बजट मुहैया करवा दिया जाएगा।
शिक्षा गुणवत्ता और अस्थायी शिक्षकों का मुद्दा
पंचायत समिति सदस्य बलवीर चौधरी ने कहा कि राइट टू एजुकेशन एक्ट, 2010 के नियम 20 के तहत नियमित शिक्षकों की कमी है। इससे गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। सीबीएसई शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति को राइट टू एजुकेशन एक्ट, 2010 का अपमान बताया गया। सरकार सीबीएसई शिक्षकों को अस्थायी नियुक्ति दे रही है।
विज्ञापन
शिक्षा गुणवत्ता और अस्थायी शिक्षकों का मुद्दा
पंचायत समिति सदस्य बलवीर चौधरी ने कहा कि राइट टू एजुकेशन एक्ट, 2010 के नियम 20 के तहत नियमित शिक्षकों की कमी है। इससे गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। सीबीएसई शिक्षकों की अस्थायी नियुक्ति को राइट टू एजुकेशन एक्ट, 2010 का अपमान बताया गया। सरकार सीबीएसई शिक्षकों को अस्थायी नियुक्ति दे रही है।
विज्ञापन
