फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Poetry symposium organized at Lata Mangeshkar Kala Kendra

Una News: लता मंगेशकर कला केंद्र में सजी कवि गोष्ठी

Sun, 16 Mar 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Poetry symposium organized at Lata Mangeshkar Kala Kendra
आयोजन में जिले के 31 साहित्यकारों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश जिला ऊना की ओर से होली मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां के सम्मेलन कक्ष में कवि गोष्ठी करवाई गई। इसमें जिले के लगभग 31 साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया और आगामी वार्षिक योजना प्रस्तुत की।

सर्वप्रथम जिला ऊना के वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश चंद्र मेहरम के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इसके बाद मां सरस्वती की वंदना करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कुंदन लाल की ओर से की गई। डॉक्टर राज कुमार एवं जाहिद अबरोल सदस्य हिमाचल भाषा कला संस्कृति अकादमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य ओम प्रकाश शर्मा की ओर से किया गया। डॉ. योगेश चंद्र सूद, डॉ. सत्येंद्र कुमार, रचना रानी, अशोक कालिया, कुलदीप शर्मा, रामपाल शर्मा घायल, देवकला शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. बालकृष्ण सोनी, सुधा पराशर इत्यादि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed