फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PNG gas facility remained closed for three hours in Rampur in the morning, food could not be cooked

Una News: रामपुर में पीएनजी गैस सुविधा सुबह तीन घंटे तक रही बंद, नहीं बना खाना

Sun, 15 Feb 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
PNG gas facility remained closed for three hours in Rampur in the morning, food could not be cooked
लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना, नहीं दी गई कोई पूर्व सूचना
विज्ञापन

शरारती तत्वों की ओर से बॉल बंद होने के चलते प्रभावित हुई सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में शनिवार सुबह रामपुर क्षेत्र में पीएनजी गैस की आपूर्ति करीब दो घंटे के लिए बंद रही, जिससे घरों में खाना बनाने में परेशानी आई। सुबह 5 बजे से 8 बजे तक गैस सप्लाई रुकने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर उन परिवारों को, जो सुबह के समय रसोई का काम निपटाने के लिए गैस पर निर्भर थे। आपूर्ति बंद होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी, जिससे लोग असमंजस में रहे।

गैस सप्लाई ठप होने पर कई परिवारों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े, जबकि कुछ को रसोई का काम देरी से निपटाना पड़ा। पीएनजी सुविधा से जुड़े क्षेत्र के लोग अब एलपीजी कनेक्शन छोड़कर पीएनजी सप्लाई पर निर्भर हैं। ऐसे में शनिवार सुबह इस समस्या ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित किया। रामपुर निवासी पवन कुमार, मदन लाल, ओंकार, दलजीत कौर, बृज मोहन समेत अन्य ने बताया कि जैसे ही गैस कनेक्शन को ऑन किया, तो उसमें कोई सप्लाई नहीं आई। इस मामले में शिकायत करने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल की गई, लेकिन दो घंटे बाद यानी करीब आठ बजे सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन

उधर, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की दिक्कतों से बचने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। वहीं, उपभोक्ताओं ने इस स्थिति को लेकर रोष प्रकट किया और कंपनी से उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कुछ शरारती तत्वों की ओर से बॉल बंद करने के कारण पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित हुई। इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आगामी दिनों में व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। – मयूर चोवटिया, क्षेत्रीय प्रबंधक पीएनजी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed