{"_id":"68e51ebe9af33498db0db2ec","slug":"plassey-belaramgarh-bridge-will-be-built-at-a-cost-of-rs-1123-crore-una-news-c-93-1-una1002-168075-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 11.23 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्लासी-बेलारामगढ़ पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 11.23 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्लासी-बेलारामगढ़ पुल
विज्ञापन
11.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लासी-बेलारामगढ़ पुल के शिलान्यास के अवसर पर हरजोत सिंह
विकास की बात
प्लासी में करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास
शिक्षा मंत्री बोले- कंडी क्षेत्र में चौड़ी सड़कें और बड़े पुल विकास की नई लहर चलाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि गुरु साहिब की असीम कृपा से इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं मिली हैं। मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में विकास की एक नई लहर शुरू की है, जिससे दशकों से रुके इस क्षेत्र का विकास पटरी पर आ गया है। मंगलवार को 11.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्लासी-बेलारामगढ़ पुल के शिलान्यास पर मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास की गति दशकों तक रुकी हुई थी। चुनाव के दौरान इन क्षेत्रों के दौरे पर उन्होंने महसूस किया कि आजादी के बाद यहां पर्याप्त विकास कार्य नहीं हुए हैं। पहले संतों की ओर से पुल बनाए गए थे, क्योंकि बाढ़ के दौरान सतलुज और स्वां नदियां क्षेत्र को पूरी तरह अलग कर देती थीं।
उन्होंने बताया कि सरकार ने योजनाबद्ध रूपरेखा के तहत विकास कार्य शुरू किए हैं। पहले ही 35.48 करोड़ रुपये और 20.77 करोड़ रुपये की लागत से भल्लड़ी व कलित्रा में पुल निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इन पुलों को शहरों से जोड़ने के लिए 18 फीट चौड़ी 11 किलोमीटर सड़क पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 11.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला प्लासी-बेलारामगढ़ पुल 179.16 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा, जो क्षेत्र के विकास के लिए नई दिशा साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 10–15 दिनों में 2 करोड़ रुपये की लागत से नए कार्य आरंभ किए जाएंगे। मंत्री ने घोषणा की कि आने वाले महीनों में श्री आनंदपुर साहिब को विश्व स्तरीय विरासत शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत दरबार साहिब और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के लिए एक प्रसारण प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि नवंबर में गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत और दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन को समर्पित 350वें शताब्दी समारोह का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वधर्म सम्मेलन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।