फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Plants planted in Swami Vivekananda School, Baroh

Una News: स्वामी विवेकानंद स्कूल बड़ोह में रोपे पौधे

Tue, 29 Jul 2025 04:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
Plants planted in Swami Vivekananda School, Baroh
पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी : पटियाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट के स्वामी विवेकानंद स्कूल बड़ोह में मंगलवार को एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी और उद्योगपति विश्वजीत पटियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पटियाल ने कहा कि हिमाचल में हालिया आपदाओं का मुख्य कारण वनों की अंधाधुंध कटाई है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। प्रिंसिपल साधना कुमारी व विवेक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 100 पौधे रोपे गए, जिनका संरक्षण स्कूल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed