फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pindi Das Charitable Trust organized a health check-up camp

Una News: पिंडी दास चेरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Wed, 28 May 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Pindi Das Charitable Trust organized a health check-up camp
बड़ूही (ऊना )। स्वामी पिंडी दास चेरिटेबल आंखों के अस्पताल की ओर से बुधवार को ग्राम पंचायत लडोली में निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामान्य बीमारियों एवं नेत्र रोगों की समय पर जांच एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाना रहा। शिविर में डॉ. लविश कालिया के नेतृत्व में एक अनुभवी चिकित्सा दल ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में नेत्र चिकित्सा अधिकारी मोहित लट्ठ, फार्मासिस्ट रूबी बस्सी, हर्ष, दक्षित गौतम एवं गनी मुहम्मद शामिल रहे। चिकित्सा टीम ने शिविर में आने वाले मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंखों से संबंधित समस्याओं की भी गहनता से जांच की। स्वामी पिंडी दास आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंदुसर सूद ने बताया कि शिविर में कुल 75 ओपीडी पंजीकरण दर्ज किए। प्रत्येक रोगी को ट्रस्ट की ओर से पूरी तरह निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा। ग्राम पंचायत लडोली के प्रधान बलविंद्र सिंह ने भी इस पहल की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed