फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   piligrims in chintpurni temple

ठंड पर भारी पड़ी आस्था, मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे 8 हजार श्रद्धालु

Sun, 26 Dec 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
piligrims in chintpurni temple
माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को माथा टेकने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की आस्था कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ रही है। रविवार को क्षेत्र में जमकर सर्द हवाएं चली और सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। इसके बावजूद चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान कई बुजुर्ग श्रद्धालु भी मंदिर में शीश नवाने पहुंचे। कुछ बुजुर्ग श्रद्धालु तो अपने परिवार के सदस्यों का सहारा लेकर मंदिर तक पहुंचे और कई मंदिर न्यास की एंबुलेंस सुविधा के जरिये मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचे। हालांकि, कोविड के चलते एहतियात के तौर पर पिछले काफी समय से सरकार की ओर से साठ साल से ऊपर बुजुर्गों को मंदिर में न आकर घर बैठकर ही माता रानी के दर्शन करने की सलाह दी है। इस बीच चिंतपूर्णी मंदिर में 60 से 85 साल के बुजुर्ग श्रद्धालु रोजाना मां के दरबार हाजिरी लगा रहे हैं। चलने में असमर्थ बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से विशेष सुविधा प्रदान की जाती है। मंदिर न्यास की एंबुलेंस इन श्रद्धालुओं को लिफ्ट के नजदीक पहुंचाती है और फिर लिफ्ट के जरिये ही इन बुजुर्ग भक्तों को मंदिर तक पहुंचाया जाता है और दर्शन करवाए जाते हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों निरंजन कालिया, राजेश कालिया का कहना है कि कई बार मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर न्यास की एंबुलेंस का पता नहीं लग पाता और न ही लिफ्ट की जानकारी होती है। इससे कई बार बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उधर, मंदिर में तैनात सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि बुजुर्ग, बीमार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिंतपूर्णी सदन के बाहर एंबुलेंस मौजूद है।
विज्ञापन

मां के दरबार में रही भक्तों की रौनक
माता चिंतपूर्णी दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी आमद देखने को मिली। मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही से रौनक जैसा माहौल रहा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह पांच बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए। शाम छह बजे तक करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा राज्यों से श्रद्धालु मां के दरबार में नतमस्तक हुए। मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और न ही भक्तों की लंबी लाइनें देखने को मिली। इस दौरान मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed