फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pickup trolley full of devotees overturns, 19 injured; Three children referred to PGI

Una News: श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला पलटा, 19 घायल ; तीन बच्चे पीजीआई रेफर

Fri, 19 Apr 2024 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 09:39 PM IST
सार

ऊना जिले के ऊना-हमीरपुर सड़क मार्ग पर समुर खुर्द में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा पिकअप ट्राला तेज रफ्तार में पलट गया।

विज्ञापन
Pickup trolley full of devotees overturns, 19 injured; Three children referred to PGI
हादसे में घायल लोग अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऊना-हमीरपुर सड़क मार्ग पर समुर खुर्द में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा पिकअप ट्राला तेज रफ्तार में पलट गया। हादसे में करीब 19 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों विशाल (12) पुत्र मोहन निवासी छोटा हरिपुर, इंद्र (10) पुत्र भागा निवासी सलामाबाद और रणवीर (8) पुत्र भागा निवासी छोटा हरिपुर अमृतसर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर के रहने वाले श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेककर शुक्रवार को लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर 12:30 बजे समूर खुर्द में पहाड़ी की ढलान पर बने पुल को पार करने के बाद तीखे मोड़ पर पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार सभी श्रद्धालुओं को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पिकअप में डबल डेकर बनाकर सफर कर रहे थे। पिकअप के पलटते ही चीख पुकार मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं सड़क से उठाकर एक तरफ किया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन


घायलों की सूची
समूर खुर्द में पिकअप पलटने से घायल सभी श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। इसमें जगतार सिंह (34), रूही (7) निवासी एकता नगर, गोगा (60), रणवीर (8), अजय (39), रितु (27), पूनम (38), महिंद्र कौर (70) निवासी छोटा हरिपुर, शिवम (10), भाग सिंह (40), दीपक (14) निवासी नूरा शाह, निधि (14) दभोई रोड़, इंद्र (10) सलामाबाद, रानी देवी (60) कुम्हार मोहल्ला, पूजा (35), जग्गा (62) सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने दी फौरी राहत
जिला प्रशासन से समूर खुर्द हादसे में तुरंत संज्ञान लेते हुए घायलों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। प्रशासन ने गंभीर रूप से घायलों को 5000 रुपये और अन्य को 2000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि श्रद्धालुओं से कई बार अपील की गई है कि मालवाहक वाहनों में सफर न करें। कई लोग इसी लापरवाही के कारण जान गंवा चुके हैं। कहा कि विशेषकर पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं मालवाहक वाहनों में सफर करते हैं जो कि उनकी सुरक्षा के लिए घातक है।

समूर खुर्द हादसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हासदा लापरवाही के कारण हुआ है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।-राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed