फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PHC to be opened in Lohara at a cost of Rs 96.18 lakh, MLA performs Bhoomi Pujan

Una News: लोहारा में 96.18 लाख से खुलेगा पीएचसी, विधायक ने किया भूमि पूजन

Sun, 28 Sep 2025 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
PHC to be opened in Lohara at a cost of Rs 96.18 lakh, MLA performs Bhoomi Pujan
ग्रामीणों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर दराज के अस्पताल
विज्ञापन

पीएचसी के लिए भूमि दान करने वाले सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह ने लोहारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का विधिपूर्वक भूमि पूजन किया। लगभग 96.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। विधायक ने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी और सुगमता आएगी। शिलान्यास के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की बात कही और नए पीएचसी निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र ही क्षेत्रवासियों की सेवा में समर्पित होगा। विधायक ने पीएचसी के लिए भूमि दान करने वाले देसराज और उनके परिजन सलोचना देवी, बीडीसी अध्यक्ष सुनीता धीमान और अजय कुमार को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा, प्रधान लोहारा सुमन देवी, वार्ड सदस्य दर्शन लाल, शुभकरण शर्मा, प्रधान भगड़ाह सवरण सिंह, संदीप शर्मा, पूर्व प्रधान वंता राम, उपप्रधान आशीष शर्मा, उपप्रधान दर्शन एवं कपूर दीन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed