फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PHC Panjawar was upgraded to Community Health Center

Una News: पीएचसी पंजावर का दर्जा बढ़ा किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
PHC Panjawar was upgraded to Community Health Center
पीएचसी पंजावर का दर्जा सीएचसी करते पर मिट्ठाई बांट कर खुशी जा​हिर करते ग्रामीण। संवाद
तीन डॉक्टर, पांच नर्सों सहित 18 पद किए सृजित
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जाहिर की खुशी
हरोली काॅलेज में इस सत्र से शुरू होंगी चार विषयों में स्नातकोत्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंजावर (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर दिया है। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया है। इससे क्षेत्र की जनता गदगद है। पंजावर पंचायत की प्रधान नीलम मनकोटिया और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह मनकोटिया सहित तमाम कार्यकर्ताओं और जनता ने दर्जा बढ़ाने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया। वहीं, क्षेत्रवासियों ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। इसके साथ ही सरकार ने कैबिनेट की बैठक में दर्जा बढ़ाकर स्टाफ के पदों को भी मंजूरी प्रदान कर दी। तीन डॉक्टर और पांच नर्सों सहित 18 पद सृजित किए हैं। क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने से क्षेत्र की साथ लगती आधा दर्जन से अधिक पंचायतों की तकरीबन 20000 की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा घर द्वार पर मुहैया होगी। ग्राम पंचायत पंजावर की प्रधान नीलम मनकोटिया का कहना है कि क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों से विकास हो रहा है। चाहे बात सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल बिजली सहित अन्य तमाम क्षेत्रों की हो, जनता सीधे तौर पर मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित हो रही है। कहा कि उपमुख्यमंत्री की दूरगामी सोच का ही नतीजा है कि आज हरोली समूचे हिमाचल प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरा है। करोड़ों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर चले हैं। दूसरी ओर प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में इस सत्र से स्नातकोत्तर में इंग्लिश, हिंदी राजनीति विज्ञान, हिस्ट्री और एमकॉम के अलावा बीबीए, बीसीए की कक्षाएं शुरू होंगी। इससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी को अध्यापन कार्य करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के बाहर के कॉलेज की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और घर द्वार पर ही तमाम तरह की सुविधा बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में मुहैया होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी हरोली विधानसभा क्षेत्र में आए दिन नए-नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और सीधे तौर पर नौजवान पीढ़ी को इसका फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed