{"_id":"61b63b8d45591a7a382b93d1","slug":"person-injured-teacher-with-the-attack-of-a-brick-in-gagret-una-news-sml393220056","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पर ईंट से किया हमला, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पर ईंट से किया हमला, लहूलुहान
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत रविवार सुबह एक व्यक्ति ने एक शिक्षक पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र संसार चंद गांव व डाकघर गगरेट वार्ड चार तहसील घनारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षक तैनात है।
रविवार की छुट्टी होने के कारण घर आया हुआ था। रविवार सुबह करीब साढ़े बजे वह साइकिल पर अपने खेत में काम करने के लिए जा रहा था।
इस बीच दो लोग आए और उस पर टिप्पणी करने लग गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो क्यों बनाने के सवाल पर एक आरोपी ने मौके पर पड़ी ईंट उसके माथे पर मार दी।
विज्ञापन
इससे उसे चोट आ गई और उसे उपचार करवाना पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। -संवाद