फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Person injured in road accident dies in PGI

Una News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत

Tue, 04 Feb 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Person injured in road accident dies in PGI
आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत झलेड़ा में बीते दिनों सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मृतक व्यक्ति के परिजन की शिकायत पर टक्कर मारने के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी। जानकारी के अनुसार अंकित शर्मा निवासी गांव बडसाला जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती एक दिसंबर को उसके पिता स्कूटी पर झलेड़ा से टक्का की ओर आ रहे थे। इसी दौरान अंब की ओर से आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बाइक सवार की लापरवाही से हुआ। इस दौरान आरोपी बाइक सवार ने उन्हें इलाज का सारा खर्च देने को कहा। इसलिए उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। बाद में उन्होंने हालचाल और खैरियत नहीं पूछी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके पिता की मौत आरोपी बाइक सवार की लापरवाही से हुई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी दिलप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-65 मोहाली पंजाब के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed