{"_id":"61b63b7d42eedb203d5b3f87","slug":"person-injured-in-road-accident-died-in-jalandhar-una-news-sml3932201103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जालंधर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जालंधर में मौत
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बसाल में बीते पांच दिसंबर को बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति ने जालंधर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नंद लाल निवासी बसाल ने बताया कि उसके पिता जुल्फी राम बीते पांच दिसंबर को सुबह करीब 6:30 बजे सैर के लिए घर से निकले। इस दौरान वह किसी अज्ञात बाइक की चपेट में आने से सड़क किनारे गिर गए।
इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें सड़क से उठाया और उन्हें इस बारे में सूचना दी। उन्हें इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल को चंडीगढ़ न जाते हुए जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।