फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Person caught stealing in ISBT Una

Una News: आईएसबीटी ऊना में चोरी करते पकड़ा व्यक्ति

Tue, 06 May 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Person caught stealing in ISBT Una
पुलिस ने आरोपी को काबू कर जांच की शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। आईएसबीटी ऊना में निजी बस में चोरी करते एक चोर को रंगे हाथ काबू किया गया। इसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी पहचान ओमकार शर्मा निवासी बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब एक व्यक्ति निजी बस में चालक के बैग में चोरी कर रहा था। इस दौरान किसी ने उक्त व्यक्ति को देख लिया और आईएसबीटी ऊना की सिक्योरिटी टीम को सूचित किया। सिक्योरिटी टीम ने मौके पर पहुंचकर चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही ऊना पुलिस टीम मौका पर पहुंची और चोर को काबू कर सिटी पुलिस चौकी लाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। उधर, आईएसबीटी ऊना का संचालन कर रही एमआरसी कंपनी के जीएम प्रवेश शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी कर्मियों ने एक निजी बस में चोरी कर रहे व्यक्ति को पकड़ा है। चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से आह्वान किया कि अगर बस अड्डा परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना आईएसबीटी सिक्योरिटी कर्मियों व पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed