फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People will give a befitting reply to BJP's conspiracy: Agnihotri

भाजपा की साजिश का जनता देगी करारा जवाब : अग्निहोत्री

Thu, 23 May 2024 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
People will give a befitting reply to BJP's conspiracy: Agnihotri
बोले- विवेक की कुटलैहड़ से जीत पत्थर पर लिखी इबारत है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ में विवेक शर्मा की जीत पत्थर पर लिखी इबारत है। कुटलैहड़ में विकास की झड़ी लगाऊंगा, पानी की हर समस्या को हल करूंगा, पर्यटन को नए मानचित्र पर अंकुरित करूंगा। कुटलैहड़ की जनता विवेक को विधायक बना दे, विकास में कोई कसर नहीं रखेंगे, 4 जून के बाद भी लगातार दौरे करूंगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि 4 जून तो भाजपा के नेताओं को हम याद करवाते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र के घड़वासड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए, जिन्होंने ईमान बेच दिया, उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक मैं और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे, यह भी इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन






फोटो कैप्शन।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed