{"_id":"646bad371987220fbc0200f8","slug":"people-protest-countinue-second-day-sanoli-una-news-c-19-1-160429-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सनोली में ग्रामीणों का धरना दूसरे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सनोली में ग्रामीणों का धरना दूसरे जारी
विज्ञापन
ऊना। सदर विधानसभा के तहत पांच गांवों में गैस रिसाव और भूजल खराब होने से परेशान ग्रामीणों का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने चेताया है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। धरने में सनोली, मजारा, बीनेवाल, पूना और मलूकपुर के ग्रामीण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गैस रिसाव और भूजल दूषित होने से परेशान हैं। इससे भूमि बंजर हो रही है। वहीं इलाके का पानी पीने के लायक नहीं रहा है। इसको लेकर बचाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले ग्रामीण धरने में बैठे हैं।
किसान नेता रणजीत सिंह ने बताया कि सीमा पर लगे रासायनिक उद्योग के कारण क्षेत्र का भूजल दूषित हो चुका है। भूमि बंजर होती जा रही है। गैस रिसाव जैसे मामले आए सामने आ रहे हैं। इससे जनता में दहशत है। उन्होंने कहा कि यह मामला कई बार प्रशासन और शासन के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन कुछ नहीं हो पाया है। अधिकारी और नेता मात्र दौरे करके चले जाते हैं। इसका खामियाजा पांच गांवों के ग्रामीण भुगत रहे हैं। रणजीत ने बताया कि चुनाव के दौरान नेता इस मसले को दूर करने का वायदा करते हैं, लेकिन फिर उन्हें भूल जाते हैं। प्रशासन भी मात्र सैंपल भरने और जांचने का काम करता है।
इसके बाद कुछ नहीं हो पाता है। शासन व प्रशासन बड़ी घटना के इंतजार में है। इसके बाद तुरंत सभी हरकत में आएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता परेशान है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। यही वजह है कि अब उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है। इस अवसर पर रविंदर सिंह, मास्टर प्रीतम सिंह, जोरावर सिंह, अवतार सिंह, कमलजीत, प्रेम सिंह, जसवीर, जरनैल सिंह, अमरीक सिंह और मनजिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।