फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People of Gharwasda are troubled by problems of electricity, water and road

Una News: घरवासड़ा की जनता बिजली, पानी और सड़क की समस्या से परेशान

Tue, 27 May 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 27 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
People of Gharwasda are troubled by problems of electricity, water and road
थानाकलां (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को घरवासड़ा में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। रिंकू ने घरवासड़ा से अपर घट्टा सड़क को पक्का करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस कच्ची सड़क से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, खासकर बरसात के मौसम में। गांव से आए जटू खान ने क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, थड़ा पंचायत के वार्ड नंबर पांच के निवासियों की ओर से बिजली का कम वोल्टेज एक मुद्दा सामने रखा। लोगों ने कहा कि कम वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और जल्द ही इन पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed