फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People got relief from heat due to rain in Bangana

Una News: बंगाणा में बारिश से लाेगों को गर्मी से मिली राहत

Tue, 20 May 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
People got relief from heat due to rain in Bangana
अन्य क्षेत्रों में बारिश का इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/बंगाणा (ऊना)। लंबे समय से भीषण गर्मी के बीच बंगाणा में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। दूसरी तरफ जिले के अन्य क्षेत्रों में लोग बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंगाणा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर के समय बारिश हुई। इससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते सड़कें भीगीं, पेड़-पौधे हरे-भरे हो उठे और वातावरण सुहावना हो गया। बारिश का असर सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जल शक्ति विभाग में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखा गया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौसम में बदलाव से कार्यशीलता में सुधार हुआ है और गर्मी के कारण हो रही दिक्कतें काफी हद तक कम हुई हैं। दूसरी तरफ से जिले के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। किसानों को सिंचाई के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। लोग उमस भरी गर्मी व दोपहर में गर्म हवाएं चलने से परेशान हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में बादल छाने व बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed