फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People disillusioned with Congress government in just one year

कांग्रेस सरकार से मात्र एक साल में ही जनता का मोह भंग : सत्ती

Mon, 26 Feb 2024 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
People disillusioned with Congress government in just one year
अंब में चिंतपूर्णी मंडल भाजपा त्रिदेव सम्मेलन के मौके पर सतपाल सत्ती तथा अन्य। स्रोत आयोजक
अंब (ऊना)। पक्का परोह में भाजपा मंडल चिंतपूर्णी की त्रिदेव सम्मेलन हुआ। इसमें ऊना के विधायक और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार से एक साल में ही जानता का मोह भंग हो गया है।
विज्ञापन

सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले प्रदेश की भोलीभाली जनता से जो वादे किए, उन्हें पूरा करने में सरकार कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही। कांग्रेस ने चुनाव से पहले वादा किया था कि सरकार बनने के बाद एक साल में प्रदेश के एक लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा पूर्ण रूप से तैयार है। आने वाले चुनावों चुनावों में चारों सीटों पर भाजपा बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। जबकि हमीरपुर लोकसभा पर तो कांग्रेस पार्टी को अभी तक अपना कैंडिडेट ढूंढना भी मुश्किल हो गया है। सतपाल सत्ती ने कहा अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से पांचवीं बार जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से डट जाने का आग्रह किया ताकि अनुराग ठाकुर चिंतपूर्णी विधानसभा से अन्य सभी विधानसभाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा मत लेकर जीत हासिल करें। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता राज कुमार धनोटिया, जिला महामंत्री शाम मिन्हास, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, चिंतपूर्णी मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed