फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people,come,in drisstric

कांगड़ा, चंबा तथा ऊना के लोगों का आना जारी

Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
people,come,in drisstric
मैहतपुर में एसपी ऊना निरिक्षण के दौरान - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। बाहरी राज्यों से अपने घर हिमाचल की ओर आने वाले लोग निजी तथा किराये की गाड़ियों से हिमाचल के प्रवेशद्वार मैहतपुर में दाखिल हो रहे हैं। इनमें ज्यादा तर लोग पासधारक हैं, जो अपनी घर वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालात का जायजा लेने के लिए वीरवार को सवा चार बजे एसपी ऊना ने मैहतपुर प्रवेशद्वार पर पहुंचकर मौके पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की और कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लॉकडाउन के बाद से चंडीगढ़, मोहाली, बद्दी, जीरकपुर, रोपड़ तथा दिल्ली में बसे हिमाचली लोग अपने घर वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को मैहतपुर में दाखिल हुए लोगों में से ज्यादातर कांगड़ा जिला के थे। चंबा तथा हमीरपुर के अलावा ऊना के सैकड़ों लोग भी हिमाचल पहुंचे। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले इन तमाम लोगों का स्वास्थ्य विभाग के आयुर्वेदिक तथा एलोपैथी विभाग से संबंधित डाक्टर मेडिकल चेकअप कर रहे हैं। ऊना जिले से ताल्लुक रखने वाले लोगों को पुलिस विभाग 149 के नोटिस भी दे रहा है। एसपी ऊना डा. के गोकुलचंद्रन ने मौके का जायजा लेने के बाद कुछ दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed