फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people are suffering with hot weather

जिले में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 03 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
people are suffering with hot weather
ऊना में भीषण गर्मी में गंतव्य की अोर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला

जिले में अब आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है। पारा लगातार चढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बढ़ रही गर्मी और लू के थपेड़ों ने ऊना वासियों को पसीने से निचोड़ कर रख दिया है। लोग खुले आसमान में गर्मी में जलने को मजबूर हैं। जून के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान के साथ-साथ अब न्यूनतम पारे में भी भारी उछाल आ गया है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक जा पहुंचा है, जबकि अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह से ही सूर्य देव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब रात को भी लोगों के गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। पांच मिनट भी बिजली जाने की सूरत में लोग पंखों और कूलरों के बिना बेहाल हो रहे हैं।

विज्ञापन


लोग बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। अस्पताल में रोगी खांसी, जुकाम, एलर्जी, बुखार, दस्त, उलटियों से ग्रस्त होकर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक्स, गन्ने का रस, आईसक्रीम, फलों, जूस का भी सेवन कर रहे हैं। जबकि, पंखे कूलर तो प्रचंड गर्मी में जवाब दे गए हैं। जिला मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed