{"_id":"5829bb5c4f1c1b59368fdfc8","slug":"people-are-feeling-relaxation-on-exchange-currency-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों से छंटने लगी भीड,़ लोगों को राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों से छंटने लगी भीड,़ लोगों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
2000 के नोट का क्वॉलिटी टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी किए जाने के बाद पैदा हुई पशोपेश की स्थिति अब कुछ पटरी पर लौटने लगी है। सोमवार को बैंकों में भीड़ कम होने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली और बड़े आराम से अपनी करेंसी को चेंज करवाया। लेकिन, अभी भी कई बैंकों में करेंसी की कमी से बैंक कर्मचारियों को जूझना पड़ रहा है। वहीं, एटीएम से रुपये निकालने की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर कई एटीएम सोमवार को भी बंद रहे।
विज्ञापन
जबकि, इसी बीच कुछेक एटीएम सुचारु रहे, जहां पैसे निकालने को लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। 500 और 1000 के नोटों के बंद होने के बाद से बाजारों में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, कई प्रॉपर्टी डीलरों सहित बड़े कारोबारियों की नींदें उड़ी हुई हैं। प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, संजय ठाकुर, रमन शर्मा आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के फैसले से परेशानी तो हुई है, लेकिन आगामी दिनों में इसके अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है। लोगों ने कहा कि 500 और 1000 के नोटों में अचानक पाबंदी लगाने से उन बड़े-बड़े कारोबारियों को झटका लगा, जिन्होंने काला धन घरों में ही छुपाकर रखा था।
विज्ञापन