{"_id":"66ea189155f6bcc2af0dd474","slug":"pensioners-will-take-out-a-protest-rally-on-september-20-to-get-their-demands-met-una-news-c-93-1-una1002-133365-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मांगों को मनवाने के लिए पेंशनर 20 सितंबर को निकालेंगे रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मांगों को मनवाने के लिए पेंशनर 20 सितंबर को निकालेंगे रोष रैली
Wed, 18 Sep 2024 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य हरौली में बैठक के दौरान।स्रोत स्वय
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/टाहलीवाल। हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला ऊना तथा ब्लॉक हरोली की एक महत्वपूर्ण बैठक बीडीओ ऑफिस के मीटिंग हॉल में ऊना पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व उप शिक्षा निदेशक हरमेश राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स ने मांगों को मनवाने के लिए 20 सितंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली रोष रैली पर विस्तार से चर्चा की। पेंशनर्स संघ ने सरकार की ओर से बार-बार याद दिलाने के बावजूद मांगों पर विचार न किए जाने को लेकर असंतोष व्यक्त किया। राणा का कहना है कि सरकार ने पेंशनर्स से बातचीत करना भी उचित नहीं समझा, जिससे प्रदेशभर के पेंशनर्स में सरकार के तानाशाही रवैये को लेकर गहरा रोष है।
बैठक में दिलबाग सिंह, गुरचरण भट्टी, रमेश जसवाल, डीआर कुंडलस, कुबेर चौधरी, प्रताप सिंह, रमेश सलोह, तरसेम सिंह, नरेंद्र राणा, सुरेश मनकोटिया, नरेंद्र जीत, रूप सैनी, जरनैल सिंह, कुलदीप, मंगल, गुरदयाल बग्गा, जगत राम, प्रमिला, राजकुमारी, सुरजीत, ईश्वर, बंसीलाल, सुमेश कटवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य पेंशनर्स उपस्थित रहे।
बाक्स
मुख्य मांगों में जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन की बकाया देनदारियां, महंगाई भत्ते की 12% बढ़ोतरी, लंबित चिकित्सा बिलों का तत्काल भुगतान, हर माह की पहली तारीख को पेंशनर्स की अदायगी की सुनिश्चितता, और कंप्यूटेशन की रिकवरी की अवधि को 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष करने की मांग शामिल हैं।