फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   pensioners angry

लंबित मांगें पूरी न करने पर भड़के पेंशनर्स

Fri, 23 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 23 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
pensioners angry
ऊना में बैठक के दारान पेंशनर। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ की प्रदेश गवर्निंग बॉडी की बैठक शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें गवर्निंग बॉडी में प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा सहित वित्त सचिव ओमराज कंवर भी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों को अंतिम रूप दिए जाने के बारे में बैठक में गहन चर्चा की गई तथा सरकार को भेजे जाने वाले मांग पत्र का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन



इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सरकार 15 दिसंबर 2016 तक पेंशनरों के मांग पत्र में दर्शाई गई मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो संघ पेंशनरों में पनप रहे आक्रोश के मद्देनजर 17 दिसंबर को प्रदेश कार्यकारिणी एवं आम हाउस की होने वाली बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पंजाब आधार पर समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को दो वर्ष के अंतराल में एक मूल पेंशन के बराबर रियायती यात्रा भत्ता प्रदान किया जाए। इसके साथ ही पेंशनरों को कम से कम एक हजार रुपये मासिक चिकित्सा भत्ता प्रदान करने, 2003 से पूर्व कर्मचारियों के अनुरूप पेंशन के लाभ पुन: बहाल करने की मांग की गई है। इस मौके पर सतपाल कालिया, हमीरपुर जिला प्रधान केसी गौतम, राज कुमार शर्मा, देशराज मेहता, प्रदेश प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा, कोषपाल रोशन लाल चौधरी, रवि दत्त कहोल, रामपाल धीमान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed