फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Patients will have direct access to the Critical Care Block from the road.

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लाॅक में सड़क से सीधे पहुंचेंगे मरीज

Thu, 06 Aug 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 06 Aug 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Patients will have direct access to the Critical Care Block from the road.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर के समीप निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक मरीजों की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने नई पहल शुरू की है। अस्पताल की खाली पड़ी जमीन से गुजर रहे नाले का चैनलाइजेशन करवाकर सड़क से सीधे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के आपातकालीन वार्ड तक पहुंच का रास्ता तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन और नगर निगम के समक्ष मामला उठाया है।
विज्ञापन

वर्तमान में क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक सीधे वाहन पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल परिसर के भीतर से घुमाकर ले जाना पड़ता है, जिससे गंभीर मरीजों के उपचार में देरी होने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए सड़क से सीधे ब्लॉक तक एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। अस्पताल परिसर की खाली जमीन के बीच से गुजर रहे नाले के कारण सड़क और क्रिटिकल केयर ब्लॉक के बीच सीधा संपर्क नहीं बन पा रहा है। प्रस्ताव के तहत पहले नाले का चैनलाइजेशन किया जाएगा, जिसके बाद उसके ऊपर या किनारे से सड़क विकसित कर सीधे आपातकालीन प्रवेश द्वार तक पहुंच बनाई जाएगी। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद सड़क से आने वाली एंबुलेंस बिना किसी बाधा के सीधे क्रिटिकल केयर ब्लॉक के इमरजेंसी गेट तक पहुंच सकेंगी। इससे गोल्डन ऑवर के दौरान गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं अधिक प्रभावी बनेंगी। प्रबंधन ने इस परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम से आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक के पास खाली पड़ी जमीन को पक्का करने व उधर से गुजरने वाले नाले को चैनलाइज करने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग को उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed