फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pasport office should be open in UNA

ऊना में खोला जाए पासपोर्ट दफ्तर : सत्ती

Thu, 28 Apr 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 28 Apr 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pasport office should be open in UNA
सांसद अनुराग से मिलते प्रदेश भाजपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वीरवार को दिल्ली में सांसद अनुराग ठाकुर से मिलकर जिला ऊना में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग रखी। सत्ती ने कहा कि जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए शिमला के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में धन और समय की बर्बादी होती है, वहीं लोगों को बिचौलियों की ठगी का भी शिकार होना पड़ता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सांसद अनुराग ठाकुर को ज्ञापन सौंप कर पासपोर्ट कार्यालय ऊना मुख्यालय में खोलने की वकालत की।

विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि पासपोर्ट कार्यालय खुलने से जहां एक ओर युवा वर्ग को लाभ मिलेगा, वहीं वरिष्ठ लोगों को भी पासपोर्ट बनाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि विदेश में पर्यटन और व्यवसाय के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिल पाएगी। सांसद अनुराग ने कहा कि यह मांग न्याय संगत है और इसके लिए मैं विदेशमंत्री से मामला उठाऊंगा, ताकि जल्द ऊना में पासपोर्ट कार्यालय की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। इस अवसर पर उनके साथ नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री और हरीश शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed