फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Parking was vacated for not paying the due amount

Una News: बकाया राशि जमा न करवाने पर खाली करवाई पार्किंग

Wed, 18 Jun 2025 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Parking was vacated for not paying the due amount
नगर निगम प्रबंधन ऊना ने बुधवार को की कार्रवाई, ठेकेदार पर 5.50 लाख रुपये की देनदारी
विज्ञापन

हर हाल में ठेकेदार से वसूल की जाएगी बकाया राशि : आयुक्त
प्रबंधन ने ठेकेदार को दिया सात दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम प्रबंधन ने बुधवार को एमसी पार्क के सामने वाली पार्किंग को खाली करवा लिया। प्रबंधन ने यह कार्रवाई पार्किंग की बोली राशि का बकाया जमा न करवाने की सूरत में की है। प्रबंधन ने साफ किया कि ठेकेदार से हर हाल में बकाया राशि को वसूल किया जाएगा। इसके लिए सात दिन बाद प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रबंधन ने ठेकेदार से पार्किंग स्थल पर रेहड़ियां लगाने को लेकर भी नोटिस जारी किया है। पार्किंग का ठेका लेकर उसकी बकाया राशि जमा न करवाने के चलते नगर निगम प्रबंधन ने कार्रवाई की है।
एडीसी ऊना और नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को एमसी पार्क के सामने वाली पार्किंग को ठेकेदार से खाली करवाया गया है। बताया कि ठेकेदार विक्की सैणी ने पार्किंग को ठेके पर लिया था। वर्ष 2024 सितंबर में इस पार्किंग को ठेकेदार को सौंप दिया गया। इसके बाद ठेकेदार ने कुछ राशि तो जमा करवाई लेकिन बीते काफी समय से बकाया राशि को जमा नहीं करवाया गया। वर्तमान में ठेकेदार पर करीब 5.50 लाख रुपये की देनदारी है। इसे लेकर ठेकेदार को कई बार नोटिस देकर सूचित किया गया। इसके बाद भी ठेकेदार ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई। ऐसे में बुधवार को नगर निगम ने इस पर कार्रवाई करते हुए पार्किंग को खाली करवाया है। इसके अलावा पार्किंग स्थल पर रेहड़ियां लगाने को लेकर भी ठेकेदार को अलग से नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

ठेकेदार को सात दिन का समय देकर बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अगर सात दिन बाद भी ठेकेदार बकाया जमा नहीं करवाता है तो उस पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में ठेकेदार की संपत्ति अटैच कर बकाया वसूलने का भी प्रावधान है। पार्किंग के संचालन को लेकर जल्द बैठक कर इस पर आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed