{"_id":"66ae9d42ec93f4a56705c2d7","slug":"parents-worried-asked-sp-where-are-the-children-disappearing-una-news-c-93-1-ssml1048-129679-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंता में अभिभावक, एसपी से पूछा- आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंता में अभिभावक, एसपी से पूछा- आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे
Sun, 04 Aug 2024 02:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
जिला ऊना में लापता हो रहे बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी ऊना को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक बच्चों के लापता होने कि घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस बाबत सख्त कदम उठाने की मांग की है।
लोअर देहलां ग्राम पंचायत की उपप्रधान राहुल मेनन, परशुराम सेवा मंडल रायपुर सहोडा के महामंत्री निखिल सहोड सहित अनेक लोगों ने शनिवार को एक ज्ञापन सौंपकर पुलिस अधीक्षक ऊना से मांग उठाई कि पिछले कुछ अर्से में ही अचानक बच्चों का लापता होना चिंता का कारण बन चुका है। अब लोग अपने बच्चों को अपने ही गांव की दुकानों तक में अकेले भेजने से भयभीत होने लगे हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना को सौंपे पत्र के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में ही कई बच्चे अचानक लापता हो चुके हैं, जिनका आज तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है।
गुगलैहड़ से छठी क्लास का बालक अंश चौधरी, मैहतपुर के साथ लगते गांव भटोली का 13 वर्षीय अमरजोत सिंह, 17 साल का एक किशोर अभिषेक नंगल खुर्द लापता हो चुका है। पत्र में उपप्रधान तथा अन्य प्रतिनिधियों ने कहा है कि इसी दहशत के चलते अभिभावक अपने बच्चों को घरों से बाहर खेलने तक को भी नहीं भेज रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना को दिए पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में बाहरी लोगों की पहचान के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। पंचायत उपप्रधान राहुल मेनन ने इन घटनाओं के पीछे किसी गिरोह की आशंका जताते हुए कहा है कि पुलिस को इस बाबत अपनी सक्रियता को और बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि एसएचओ गगरेट, हरोली और मैहतपुर को इस बाबत कानून के तहत अतिरिक्त चौकसी बरते जाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।