{"_id":"680cd30195fc2e5ea00ec6a3","slug":"parents-should-be-cautious-about-their-children-manohar-una-news-c-93-1-una1002-152355-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के प्रति सजग रहें अभिभावक : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के प्रति सजग रहें अभिभावक : मनोहर
विज्ञापन
चौकी मन्यार स्कूल में प्रबंधन समिति की बैठक में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार में शनिवार के स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसएमसी प्रधान संजीव ठाकुर ने की। इसमें प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने स्कूल विकास योजनाओं के बारे में सभी कमेटी सदस्यों के साथ चर्चा की। प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। आजकल नशे की भयंकर स्थिति बनी हुई है। अपने बच्चों पर नजर जरूर रखें ताकि बच्चे इस नशे की गंभीर बीमारी से दूर रहें।
बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य और सफाई, आपदा प्रबंधन (मॉक ड्रिल) में भूकंप से बचने के उपाय भी बताए। खेलकूद जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। एक दिवसीय एनएसएस कैंप में स्कूल के अंदर और इर्द-गिर्द सफाई की गई। प्रधानाचार्य मनोहर लाल का कहना है कि इन सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने में स्कूल के सभी अध्यापकों और अध्यापिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला जबेहड़ के मुख्याध्यापक अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप से बचने के उपायों के बारे में अवगत कराया गया। इसमें बच्चों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।