फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchkarma facility not started, new room built in hospital found patients suffering from bekarp

Una News: पंचकर्म सुविधा शुरू नहीं, अस्पताल में बना नया कक्ष बेकार

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Panchkarma facility not started, new room built in hospital found patients suffering from bekarp
बार बार मांग के बावजूद भी पंचकर्म थैरेपिस्ट की नहीं हो पा रही तैनाती
विज्ञापन

लाखों की लागत से बनाए गए पंचकर्म कक्ष का आमजन को नहीं मिल रहा कोई लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में पंचकर्म थैरेपी सुविधा शुरू करने को लेकर विभाग की ओर से अब तक जरूरी स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है। नतीजतन, अस्पताल में बनाए गए नए पंचकर्म कक्ष का भी कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे विशेषकर बुजुर्ग मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचकर्म के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विशेष कक्ष का निर्माण करवाया था, लेकिन थैरेपिस्ट की नियुक्ति न होने के कारण यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिकित्सक पंचकर्म सुविधा के अभाव में लौटा रहे हैं, जिससे मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। अस्पताल में पूर्व में तैनात पंचकर्म थैरेपिस्ट के निधन के बाद से यह पद खाली पड़ा है। तब से लेकर अब तक विभाग की ओर से न तो नई नियुक्ति की गई है और न ही किसी अन्य कर्मचारी को डेपुटेशन पर भेजा गया है। बताया गया है कि रोजाना पांच से दस मरीज पंचकर्म के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने पंचकर्म कक्ष को तैयार करवाया है, लेकिन बिना स्टाफ यह पूरी तरह बेकार साबित हो रहा है।

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म थैरेपिस्ट का पद खाली है। फिलहाल उच्च अधिकारियों से डेपुटेशन के माध्यम से कर्मचारी की तैनाती की मांग की गई है। आगामी कार्रवाई उन्हीं की ओर से की जाएगी। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed