{"_id":"67b329ab99fea470620d8091","slug":"panchayats-should-complete-pending-development-works-by-28-vivek-una-news-c-93-1-una1002-146355-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतें लंबित विकास कार्यों को 28 तक करें पूरा : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतें लंबित विकास कार्यों को 28 तक करें पूरा : विवेक
Tue, 18 Feb 2025 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:48 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय बंगाणा में मीटिंग हॉल का उद्घाटन करते विधायक विवेक शर्मा। -स्रोत : स्वयं
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने सोमवार को बंगाणा खंड विकास कार्यालय में बैठक हाल का उद्घाटन किया। इसके बाद खंड बंगाणा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने पंचायत सचिवों और पंचायत प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक सभी लंबित विकास कार्यों को पूरा कर उनका उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) सरकार को सौंपें।
विधायक ने कहा कि पिछले आठ महीनों में कुटलैहड़ क्षेत्र की पंचायतों में छह करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए। इनमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल योजनाओं का विस्तार, पंचायत भवनों का नवीनीकरण, खेल मैदानों का विकास और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्य शामिल हैं। हालांकि, कई पंचायतों ने अब तक इन कार्यों के लिए यूसी नहीं दिया। इससे सरकार को यह पुष्टि नहीं हो रही कि धन का सही उपयोग हुआ है या नहीं।
विवेक शर्मा ने पंचायत सचिवों को ईमानदारी और ऊर्जा के साथ कार्यों को गति देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर 31 मार्च तक ये कार्य पूरे नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई पंचायत निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा नहीं कर पाई तो भविष्य में उन्हें विकास कार्यों के लिए धन आवंटन में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, डीपीआरओ सचिन, एसडीओ उदित कुमार, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, सत्या देवी, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा और वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, कनिष्ठ अभियंता सचिन शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।