{"_id":"67af2f20446259ae5d0bfe39","slug":"panchayati-raj-elections-should-be-conducted-impartially-khachi-una-news-c-93-1-ssml1047-146097-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष किया जाए पंचायती राज चुनावों का संचालन : खाची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष किया जाए पंचायती राज चुनावों का संचालन : खाची
विज्ञापन
बोले- स्थानीय निकाय चुनाव में हार-जीत का अंतर अक्सर होता है कम, जनता की रहती है नजर
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायती और शहरी निकाय चुनाव को लेकर दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची ने वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थानों और शहरी निकायों के चुनावों की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को ऊना के जिला परिषद बैठक कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए पूर्व योजना और समुचित तैयारी को आवश्यक बताया। कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में हार-जीत का अंतर अक्सर बहुत कम होता है, जिससे जनता की इस पर विशेष नजर रहती है। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया एवं अपने दायित्वों की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए। खाची ने अधिकारियों को चुनावी अधिनियम नियमों और निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शंका का समय रहते स्पष्टीकरण प्राप्त कर लें, ताकि चुनावों का सुचारु निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया को पूरी सतर्कता और सावधानी से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही रिकॉर्ड-कीपिंग, रजिस्टरों के रखरखाव एवं समय पर प्रविष्टियों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। निर्वाचन आयोग की ओर से आगे सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए समुचित प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में निर्वाचक अधिकारी संजीव महाजन ने चुनावी तैयारी, योजना और प्रबंधन पर अधिकारियों को क्रमवार जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाने का आश्वासन दिया।