फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat representatives cremated Corona infected

पंचायत प्रतिनिधियों ने करवाया कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार

Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives cremated Corona infected
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब की ज्वार पंचायत की 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला के शव का अंतिम संस्कार पंचायत प्रतिनिधियों ने करवाया। मृतका का पति और दोनों बेटे कोरोना संक्रमित होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। इस पर पंचायत प्रतिनिधियों समेत गांव के युवाओं ने आगे आकर महिला का प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

महिला बीते दिनों कोरोना संक्रमित हुई थी। महिला शूगर और सांस की बीमारी से भी ग्रस्त थी। इस पर उसे डीसीएचसी हरोली भेजा गया। महिला का शनिवार को उपचार के दौरान हरोली में निधन हो गया। ज्वार पंचायत के प्रधान संदीप राणा को महिला की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के युवाओं को साथ लेकर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी आदि का प्रबंध किया। प्रधान ने बताया कि महिला का पति और दोनों बेटे भी कोरोना संक्रमित हैं। इसी कारण गांव के युवाओं ने आगे आकर महिला के अंतिम संस्कार करने के लिए मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने शव आने से पहले ही अंतिम संस्कार की सारी सामग्री एकत्रित कर ली थी। इस मौके पर उप प्रधान रामपाल शर्मा, वार्ड पंच नरेंद्र कुमार, गांव के युवा संदीप कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। प्रशासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनिल कुमार, राजस्व विभाग के पटवारी मनजीत सिंह ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed