फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat facilities will end if caught smuggling or consuming Chitta

Una News: चिट्टा तस्करी या सेवन करते पकड़े जाने पर खत्म होंगी पंचायत सुविधाएं

Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Panchayat facilities will end if caught smuggling or consuming Chitta
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत ओयल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला ग्राम सभा में नशा तस्करों व नशे का सेवन करने वालों को कड़ा सबक सिखाने का एलान किया गया है। महिला ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है कि ग्राम पंचायत ओयल में अगर कोई व्यक्ति चिट्टा की तस्करी या सेवन करता पाया गया तो ग्राम पंचायत की ओर से मिलने वाली उसकी सारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। यही नहीं बल्कि नशे का सेवन कर अगर कोई व्यक्ति अपने माता-पिता व पत्नी के साथ झगड़ा करता है तो उसके विरुद्ध भी ग्राम पंचायत कड़ा एक्शन लेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को ग्राम पंचायत ओयल में ग्राम पंचायत प्रधान किरण जसवाल की अध्यक्षता में हुई महिला ग्राम सभा में वार्ड पंच शशि बाला, रेखा रानी, कांता देवी, मीना कुमारी, सुखविंदर कौर व गांव की अन्य महिलाओं ने अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने की भी शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत को नशामुक्त पंचायत बनाने की मुहिम भी शुरू की गई। जाहिर है कि पंजाब की सीमा के साथ जिला ऊना में चिट्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। यहां युवक ही नहीं बल्कि कई युवतियां भी चिट्टे की चपेट में आई हैं। एसडीएम सौमिल गौतम ने कहा कि चिट्टे जैसे घातक नशे से लड़ाई के लिए जनसहभागिता जरूरी है। लोग इस सामाजिक बुराई के खात्मे के लिए खुलकर आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed