{"_id":"9de5b5ceb3f44eba0825b51924b6b774","slug":"pamma-wrestler-victorious-won-mare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पम्मा ने शम्मी को हरा जीती घोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पम्मा ने शम्मी को हरा जीती घोड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। गुग्गा जाहर पीर दंगल कमेटी चड़तगढ़ की ओर से वाल्मीकि मंदिर के नजदीक आयोजित विशाल दंगल का रविवार देर सांय समापन हुआ। दंगल का फाइनल मुकाबला डेरा बाबा नानक गुरदासपुर के पहलवान पम्मा और फगवाड़ा के शम्मी के बीच खेला गया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट चले रोमांचकारी मुकाबले में पम्मा ने शम्मी को पटखनी देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मेले के समापन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल राजयादा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता पहलवान पम्मा को घोड़ी और उपविजेता को 25 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
राजयादा ने पहली बार करवाए इस दंगल मेले की सराहना की। कमेटी के आयोजक ओंकार ने बताया कि दो दिवसीय दंगल मेले में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित कई राज्यों के 140 पहलवानों ने अपना जौहर दिखाए। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष अवतार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, चड़तगढ़ के प्रधान गणेश दत्त, उप प्रधान सतपाल, सतपाल ऐरी, संजू भट्टी, दिनेश, सागर गिल, विक्की गिल, शशीपाल, राजीव, राजू, विशाल, तिलकराज, मनी, सोमनाथ सहित दंगल कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।