फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Palak became Miss and Raghav became Mr. Fresher in Daulatpur College

Una News: दौलतपुर कॉलेज में पलक बनीं मिस और राघव मिस्टर फ्रेशर

Sat, 20 Sep 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Palak became Miss and Raghav became Mr. Fresher in Daulatpur College
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीएससी वर्ग की ओर से जूनियर छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे। पार्टी में पलक को मिस फ्रेशर और राघव को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इसके अतिरिक्त तुषार को मिस्टर स्वाग, कनिका को मिस ट्रेंडी, श्रेय को मिस्टर एनर्जेटिक, सादिया को मिस एनर्जेटिक, मोहित को मिस्टर डैशिंग, रितु को मिस ग्लैमरस, केशव को मिस्टर शोज टॉपर और गौरी को मिस दिवा के खिताब से नवाजा गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियां भी विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। साथ ही उन्होंने कॉलेज में मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। बीएससी समन्वयक डॉ. लीना शर्मा ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें कॉलेज के नियमों और परंपराओं से परिचित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed