फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pakistani balloon found in Brahmapur village

Una News: ब्रह्मपुर गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

Tue, 21 Jan 2025 08:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jan 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistani balloon found in Brahmapur village
ब्रह्मपुर में खेतों में गिरा गुब्बारा। स्रोत ग्रामीण
दौलतपुर चौक (ऊना)। पुलिस चौकी दौलतपुर चौक के तहत ब्रह्मपुर गांव में एक गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। इस गुब्बारे पर ‘एसजीए पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। यह गुब्बारा सोमवार सुबह खेलने जा रहे कुछ स्थानीय युवाओं ने देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पंचायत और पुलिस को दी। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान लक्की शर्मा ने बताया कि सुबह खेत में कुछ युवक मैच खेलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी नजर गुब्बारे पर पड़ी। गुब्बारे पर अंग्रेजी में ‘एसजीए पाकिस्तान’ और नीचे ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन’ लिखा था। इसके बाद क्षेत्रवासियों में चिंता और सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी रविपाल और कुलभूषण गुलेरिया मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लिया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यह गुब्बारा जहाज की आकृति वाला खिलौना है और इसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और एसजीए लिखा हुआ है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ब्रह्मपुर में खेतों में गिरा गुब्बारा। स्रोत ग्रामीण

ब्रह्मपुर में खेतों में गिरा गुब्बारा। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed