फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Oxygen plant will start again in the regional hospital, four employees deployed

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फिर होगा शुरू, चार कर्मचारी तैनात

Tue, 14 May 2024 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 May 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant will start again in the regional hospital, four employees deployed
क्षेत्रीय अस्पताल में बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट
ऊना। कोरोना काल के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का मरीजों को जल्द लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट सात महीने से कर्मचारी न होने के कारण बंद पड़ा था। विभाग ने अब प्लांट के संचालन के लिए चार आउटसोर्स कर्मी तैनात किए हैं। कई माह से बंद पड़े प्लांट की तकनीकी सर्विस पर करीब दो लाख रुपये खर्च होने हैं। इस बजट के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों की सुविधा के लिए हाई फ्लो ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। बता दें कि सात महीने पहले प्लांट का संचालन करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद कर्मचारी न होने के कारण प्लांट का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद मरीजों को वार्डों पर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ टेस्ट अथवा दूसरी जांच के लिए इधर-उधर ले जाना और लाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों के समक्ष मुद्दा रखा था। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने अस्पताल में चार आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। अब अस्पताल में दोबारा प्लांट के संचालन होगा। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से सभी वार्डों में हाई फ्लो ऑक्सीजन 24 घंटे मुहैया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए चार आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। अब प्लांट की सर्विस के लिए बजट मांगा है। बजट मिलने के बाद सर्विस करवाई जाएगी, जिससे अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा मिलना शुरू जाएगी।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed