फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Our MLA, among us program: Education Minister heard the complaints of the people

हमारा विधायक, हमारे बीच कार्यक्रम : शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की शिकायतें

Mon, 09 Jun 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Our MLA, among us program: Education Minister heard the complaints of the people
लोगों की समस्याओं को सुनते शिक्षा मंत्री। संवाद
कीरतपुर से नंगल तक बनने वाले फोरलेन मार्ग का काम जल्द शुरू होने की कही बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हमारा विधायक, हमारे बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को सेवा सदन के नाम से मशहूर अपने सरकारी आवास दो आरवीआर में खुला दरबार लगा लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। जटिल समस्याओं के हल के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि हर रविवार को हमारा विधायक, हमारे बीच मुहिम के तहत नंगल रिहायश कोठी नंबर दो आरवीआर में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर दूर किया जाता है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि लुधियाना उपचुनाव में जनता का भरपूर समर्थन आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को मिल रहा है और आम आदमी पार्टी वहां जीत दर्ज करेगी। कीरतपुर साहिब से नंगल तक बनने वाली फोरलेन सड़क के बारे में कहा कि लोगों की आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। जिन 32 ग्रामीण क्षेत्रों के बीच से यह मार्ग निकलना है, उन पंचायतों की बैठक बुलाई गई है ताकि यह काम जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का 350 साला मनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed