{"_id":"677d0ed598ca9dc4550f3654","slug":"orders-do-not-matter-vehicles-parked-in-school-premises-and-grounds-una-news-c-93-1-una1002-142854-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आदेशों के कोई मायने नहीं, स्कूल परिसर और मैदान में पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आदेशों के कोई मायने नहीं, स्कूल परिसर और मैदान में पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने हाल ही में जारी किए थे निर्देश, लेकिन नहीं हुआ असर
विभाग के नाक तले ऊना शहर के बड़े स्कूलों में हो रही वाहनों की पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शिक्षा विभाग के आदेशों के बावजूद जिले के कई स्कूलों में वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है। हाल ही में शिक्षा विभाग के आदेश जारी किए हैं कि स्कूल प्रबंधन अपने परिसर और मैदान में वाहनों की पार्किंग न करें। इससे विद्यार्थियों की खेलकूद सहित अन्य गतिविधियां प्रभावित होती हैं। लेकिन कुछ दिन बाद ही इन आदेशों की अवहेलना देखने को मिल रही है। ऊना शहर के ही कई बड़े स्कूलों में अध्यापकों और स्टाफ की गाड़ियां स्कूल परिसर या खेल मैदान में पार्क की जा रही है। यहां तक कि बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे लोग भी स्कूल के खेल मैदान व परिसर में गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे स्कूल की सरकारी जगह पार्किंग में तबदील हो चुकी है लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कोई बंदोबस्त दिखाई नहीं देते। ध्यान रहे कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों को आदेश जारी किए थे कि खेल मैदान और परिसर में गाड़ियों की पार्किंग न की जाए। इससे विद्यार्थियों की खेलकूद सहित पढ़ाई से जुड़ी कई गतिविधियां प्रभावित होती हैं। विभाग से स्कूलों को सतर्क भी किया कि परिसर या खेल मैदान में वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा को खतरा बढ़ता है। इसलिए पार्किंग के लिए अन्य व्यवस्थाएं की जाएं लेकिन धरातल में देखने को मिल रहा है कि शिक्षा विभाग व निदेशालय के आदेशों का अधिक असर नहीं हुआ। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि जल्द शिक्षा विभाग की टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था को जांचेगी। जहां लापरवाही पाई गई, उस संस्थान के खिलाफ कार्रवाई होगी।