फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Opposition to deputation of doctor of Primary Health Center Sohari Takoli

Una News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली के चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति का विरोध

Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Opposition to deputation of doctor of Primary Health Center Sohari Takoli
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली के बाहर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण।स्रोत स्वयं - फोटो : mathura
लोगों ने स्थायी रूप से चिकित्सक की तैनाती की उठाई मांग
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति कितनी संजीदा है, इसकी पोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली में खुलती दिख रही है। जहां क्षेत्र के हजारों लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट को तो नियुक्त किया गया है लेकिन चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर महीने में पांच से छह दिन थाना कलां में भेजा जा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता में सरकार के प्रति गहरा रोष है। इस मसले को लेकर ग्राम पंचायत सोहारी के प्रधान संजीव संधू सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर रोष प्रकट करते हुए सरकार पर इस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
प्रधान संजीव संधू ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की 10 पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए खोला गया है लेकिन आलम यह है कि यहां पर तैनात चिकित्सक की महीने में पांच से छह दिन ड्यूटी स्वास्थ्य केंद्र थाना कलां में लगाई जा रही है। दूरदराज से आने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा न मिल पाने के चलते बाहर महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य सुविधा लेने आए नरदेव सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। विभाग को यहां के चिकित्सक को अन्य अस्पताल में भेजने से पहले मरीजों को आ रही परेशानी को भी समझना चाहिए।
विज्ञापन

समाजसेवी हिमांशु परमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में पहले दो चिकित्सकों की नियुक्ति सरकार की ओर से की गई थी। अगर एक चिकित्सक की ड्यूटी दूसरे स्थान में लगाई जाती थी तो एक चिकित्सक होने पर भी लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जाती थी। अब एक चिकित्सक का तबादला हो जाने के बाद दूसरे की भी ड्यूटी विभाग की ओर से अन्य अस्पताल में लगाए जाने से इस क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मांग करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़े पद और चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति यहीं पर हो ताकि सही मायनों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक की कमी के चलते ऐसी समस्या आ रही है। जैसे ही नए चिकित्सक की तैनाती होती है तो यह समस्या शीघ्र ही खत्म हो जाएगी।
डॉ. नरेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed