फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Opposition giving political colour to Chintpurni Festival: Dr. Sharma

विपक्ष चिंतपूर्णी महोत्सव को दे रहा राजनीतिक रंग : डॉ. शर्मा

Sun, 16 Nov 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Opposition giving political colour to Chintpurni Festival: Dr. Sharma
कहा, कई मेले देवी देवताओं के नाम पर हो रहे, चिंतपूर्णी महोत्सव से ही दिक्कत क्यों
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





अंब (ऊना)। माता चिंतपूर्णी महोत्सव में उमड़ रही भीड़ इसके सफल आयोजन का स्पष्ट प्रमाण है। इसके बावजूद विपक्ष संकीर्ण सोच के साथ महोत्सव को राजनीतिक रंग देने में जुटा है। यह बातें रविवार को अंब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर ने कही।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोग न तो जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं और न ही उनके मुद्दों की परवाह। उनका उद्देश्य केवल अपनी राजनीतिक चमक बनाए रखना है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में शिवरात्रि मेला मंडी, कुल्लू दशहरा, चंबा का मिंजर, रेणुका जी तथा पीपलू मेले सहित कई आयोजन देवी-देवताओं के नाम पर होते हैं, लेकिन वहां भाजपा की आस्था आहत नहीं दिखती। विरोध केवल चिंतपूर्णी महोत्सव पर ही क्यों। नेताओं ने बताया कि महोत्सव में पंजाब के गायकों के साथ-साथ हिमाचल और स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर मंच दिया गया है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के गायक एसी भारद्वाज, कुमार साहिल और स्थानीय स्तर के करीब 38 कलाकारों ने प्रस्तुति दी, लेकिन विरोधियों ने इस पर एक भी शब्द नहीं कहा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा पर भी कांग्रेस नेताओं ने तीखा प्रहार किया। महोत्सव को लेकर उनके बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नेताओं ने कहा कि चैतन्य शर्मा हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्हें आस्था पर बोलना शोभा नहीं देता। गगरेट की जनता उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में ही समझ गई थी कि उनकी आस्था किस काम में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed