{"_id":"69d005d5c6ddb0bdb90d9195","slug":"open-water-flowing-on-takka-to-dhamandri-road-una-news-c-93-1-una1002-186996-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टक्का से धमांदरी रोड पर खुले में बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टक्का से धमांदरी रोड पर खुले में बह रहा पानी
Sat, 04 Apr 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पेयजल को व्यर्थ में बहने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन आए दिन आम जनता को जागरूक करता नजर आया है लेकिन धरातल पर नजर दौड़ाई जाए तो जल शक्ति विभाग खुद ही अपनी इस मुहिम की फजीहत करता नजर आया है। ऐसा ही एक ताजा दृश्य टक्का-धमांदरी मार्ग पर देखने को मिला है। जहां पर मार्ग में खुले में पानी बह रहा है। सड़क में पानी की पाइप लीकेज समस्या बरकरार है जिससे मार्ग पानी से तर नजर आ रहा है लेकिन जल शक्ति विभाग ने आज दिन तक इस पाइप को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई है। सड़क पर व्यर्थ में पानी बहने से लोगों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। बीच बचाव करते लोग निकलते नजर आ रहे हैं और कई लोग वाहनों से पानी के छिंटे से भी बचते नजर आए हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता आए दिन इस समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को भी समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन इस दिशा में कोई भी संजीदगी नहीं दिखाई है। सरकार और विभाग का जल है अनमोल का नारा भी इस अव्यवस्था के आगे धराशायी होता नजर आया है।
क्षेत्र की महिला अंजू कुमारी का कहना है कि इस मार्ग के बीच जल शक्ति विभाग की पाइप लीकेज बरकरार है। जिससे सड़क पानी से तर नजर आती है और आवाजाही करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। समय रहते प्रशासन को लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
क्षेत्र के ग्रामीण तिलक राज का कहना है कि सरकार और प्रशासन आए दिन जल के महत्व के बारे में जागरूकता करता है। जगह-जगह पर बोर्ड और होल्डिंग भी टांगे गए हैं लेकिन जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खुद दूसरों को नसीहत देने की बजाय जल को बचाने की दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं और सड़कों पर व्यर्थ पेयजल पानी की पाइप की लीकेज बरकरार है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।