फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Only 20 of Phase 1 work will be completed by December

बल्क ड्रग पार्क : दिसंबर तक फेज-एक का 20 फीसदी काम ही होगा पूरा

Sun, 01 Nov 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 01 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Only 20 of Phase 1 work will be completed by December
ऊना। बल्क ड्रग पार्क के फेज-एक का निर्माण कार्य तय रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दिसंबर तक पहले चरण का भूमि समतल करने का कार्य महज 20 फीसदी तक ही पूरा हो पाएगा। परियोजना के तहत पेड़ों के कटान की मंजूरी और पेड़ कटान में हुई देरी से भूमि समतल करने का काम प्रभावित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अगस्त महीने में बल्क ड्रग पार्क के फेज-एक की भूमि समतल, सड़क, नालियां औ बाड़ लगाने का टेंडर निजी कंपनी को 225 करोड़ रुपये में आवंटित किया गया है। कंपनी को फेज एक के तहत 32 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र को समतल करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। तीन महीनों में नौ लाख वर्ग मीटर भूमि को समतल करने का काम शुरू हो पाया है। ऐसे में बल्क ड्रग पार्क में दिसंबर महीने के अंत तक 20 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन


यह बताया देरी के कारण
राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क के लिए चयनित भूमि से पेड़ कटान की मंजूरी की जटिल प्रक्रिया भी देरी का कारण रहा है। इसके अलावा मंजूरी मिलने के बाद वन निगम द्वारा पेड़ कटान को लेकर किए टेंडर में कोई ठेकेदार नहीं आया। ऐसे में उद्योग विभाग ने वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर स्वयं ही कटान का काम शुरू करवाया। वर्तमान में फेज एक के तहत खसरा नंबर 720 में 6200 पेड़ कटान की मंजूरी मिली है। इसमें अभी 500 पेड़ कटने बाकी हैं। फेज एक के तहत 701 खसरा नंबर में करीब पांच हजार पेड़ों को काटने की मंजूरी वन निगम से अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शिफ्टों में किया जा रहा काम
वर्तमान में मौके पर चार पोप लेन, दो लोडर, आठ टिपर और करीब 30 कर्मचारी भूमि समतल करने के कार्य करने जुटे हैं। पहली शिफ्ट में सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक और दूसरी शिफ्ट में शाम आठ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक समतल करने का कार्य किया जा रहा है।


बल्क ड्रग पार्क के फेज एक की भूमि समतल करने का कार्य दिसंबर महीने तक 20 फीसदी पूरा कर लिया जाएगा। करीब आठ से नौ प्लॉट उद्योगों को आवंटित करने के लिए तैयार होंगे।
- राजेश मिन्हास, अधिशासी अभियंता, एचपीएसआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed