फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Online staff training started

ऑनलाइन शुरू हुआ स्टाफ का प्रशिक्षण

Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Online staff training started
ऑनलाइन शुरू हुआ स्टाफ का प्रशिक्षण
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू
विशेष वार्ड में फ्लो ऑक्सीजन सुविधा शुरू, 95 प्रतिशत कार्य पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के चलते स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को यह प्रशिक्षण ऑनलाइन दिया जा रहा है। अस्पताल में कोरोना के गंभीर संक्रमित बच्चों के लिए विशेष वार्ड का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।
कोरोना से बच्चों के अधिक प्रभावित होने का खतरा है। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 30 बेड का विशेष वार्ड लगभग बनकर तैयार है। इस वार्ड को हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा के साथ जोड़ दिया गया है। वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा अन्य स्टाफ को भी संक्रमित गंभीर बच्चों की देखभाल और उनके विशेष रूप से उपचार देने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
चिकित्सकों को दिल्ली से प्राप्त हुआ प्रशिक्षण
स्वास्थय मंत्रालय की तरफ से क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऑनलाइन माध्यम से दिए गए प्रशिक्षण में कोरोना से संक्रमित बच्चों को किस प्रकार से उपचार दिया जाना है इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed